दिल्ली-एनसीआर के लोग ले रहे शिमला का मजा

Shimla
दिल्ली (ब्यूरो)। अप्रैल खत्म होने को है और मई शुरू होने जा रही है पर दिल्ली और एनसीआर के लोग दिल्ली में ही बैठे बैठे शिमला का मजा ले रहे हैं। दिन प्रति दिन बदलते मौसम ने यहां के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। थोड़ी सी गर्मी बढ़ी कि आंधी आई और शाम होते होते फिर बारिश। फिर मौसम सुहावना। दिल्ली के लिए यह न केवल नया है बल्कि बड़े बुजुर्ग भी मौसम का रूख देखकर भौचक हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान इस समय 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सुबह के समय नमी 45 फीसदी और शाम के समय 30 फीसदी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में कुछ और कमी आ सकती है। आने वाले 24 घंटे के अंदर धूल भरी आंधियां चलने की संभावना है। तीन दिनों में उत्तरी पाकिस्तान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

उधर, देश के अन्य भागों मसलन उत्तरी भागों में तेज गर्मी है पर चंड़ीगढ़ में तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहां इस समय 24 डिग्री सेल्सियस तापमान है। हवा में नमी की अधिकतम मात्र 58 और न्यूनतम मात्रा 21 दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात की वजह पूर्वी राजस्थान से उठी चक्रवाती हवा और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का दबाव था। आने वाले चौबीस घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा में आसमान पर बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं यूपी के पूर्वी भाग में गर्मी बढ़ती जा रही है। वहां तेज धूप के साथ लू भी चल रही है जिससे लोगों को कई बीमारियों ने अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि इस साल भी सामान्य बारिश होगी। जैसा कि तीन सालों से होती आई है। इससे फसलों की पैदावार में बढोतरी की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+