सड़क हादसे में सात की मौत, 15 घायल

Road Accident
जींद। गांव बेलरखां के निकट नरवाना-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार अल सुबह बारातियों से भरी क्रूजर जीप सहित तीन वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में पांच बारातियों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो पातड़ा (पंजाब) निवासी भी शामिल हैं। घायलों को सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पटियाला चौक नीरज की बारात मंगलवार शाम को जोगी नगर भटिंडा (पंजाब) गई थी। बुधवार अल सुबह क्रूजर जीप में सवार बाराती वापस जींद लौट रहे थे। गांव बेलरखां के निकट नरवाना की तरफ सामने से आ रहे कैंटर से क्रूजर जीप की भिड़ंत हो गई।

इसी दौरान पीछे आ रही टाटा एस (टैंपो) दुर्घटनाग्रस्त कैंटर के पीछे जा टकराई। जिसमें क्रूजर जीप चालक गांव हसनपुर निवासी दीपक, संत नगर निवासी विकास, मुकेश, शीतलपुरी कालोनी निवासी भगवत, हकीकत नगर निवासी बाबू लाल,टाटा एस चालक शादीहेड़ा संगरूर पंजाब निवासी सतनाम, पातड़ा निवासी गुरतेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रूजर जीप सवार बाराती संत नगर निवासी विकास, मन्नू,अजय,गांव हसनपुर निवासी जीवन, खाड़ी मोहल्ला भिवानी निवासी गुलशन, संजय चौक पानीपत निवासी पंकज, टाटा एस सवार गांव शादीहेड़ा निवासी महेंद्र, गांव निहालवाला पटियाला निवासी जगशेर तथा एक अन्य घायल हो गया। जबकि कैंटर चालक गांव बलंभा रोहतक निवासी विजेंद्र, कोटपुरी जयपुर राजस्थान निवासी मोहम्मद, बरेली यूपी निवासी सांगीर घायल हो गए।

घटना के समय क्रूजर जीप में चालक सहित 13 लोग सवार थे और बाराती व चालक नींद में थे। कैंटर में तरबूज, खरबूजा तथा ककड़ी भरी हुई थी। कैंटर नरवाना की तरफ से पटियाला पंजाब जा रहा था। कैंटर के पीछे टाटा एस (टैंपो) चल रहा था। टैंपो सवार लोग पातड़ा पंजाब की वीडियो फिल्म मेकिंग यूनिट थी। जो नरवाना में गत रात को शादी में कामकाज कर वापस पंजाब लौट रही थी। आशंका जतायी जा रही है कि जीप चालक को झपकी आने के बाद हादसा हुआ है।

गांव बेलरखां के निकट हुआ हादसा जबरदस्त था। जीप तथा कैंटर की टक्कर के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए और कैंटर पलट गया। इसी दौरान कैंटर के पीछे टैंपो भी टकराया। तीनों वाहनों के बीच हुई टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लांबा, सदर थाना प्रभारी भीम सिंह, शहर थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और वाहनों में फंसे शवों तथा घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लांबा ने बताया कि भीष्ण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में पांच व्यक्ति जींद तथा दो व्यक्ति पातड़ा पंजाब से हैं। उन्होंने आशंका जतायी की हादसा नींद की झपकी आने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+