ब्राह्मणों के पैडल से यूपी में दौड़ी साइकिल: शिवपाल

uttar pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से ही जाति आधारित राजनीति रही है।

यहां वही शासन कर पाया है जिसने इस फैक्टर पर मेहनत की हो। अगर हम बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर मुस्लिम, यादव, कुर्मी, ठाकुर और ब्रह्मण वोट बैंक की खासी तादाद है और बिना इनके कोई भी जाति सत्ता हासिल नहीं कर सकती।

इन्ही जातियों में से एक प्रमुख जाती है ब्राह्मण जहां इनको रिझाने के लिए प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने नारा दिया ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी बढता जायगा। यही वो नारा था जिसने अचानक ही एक विशेष जाती में माया की अच्छी पैठ बना दी थी।

बहरहाल वो दौर दूसरा था ये दौर दूसरा है उस समय माया को पूर्ण बहुमत मिला था। इस बार मुलायम स्पष्ट बहुमत में आए और आज वो इस बात को अच्छे से जानते है की उनको जिताने में ब्राह्मण समुदाय का खासा योगदान है।

सत्ता में आने के बाद ये बात आज भी मुलायम शिवपाल समेत सभी को अच्छे से याद है। जिसके मद्देनज़र लखनऊ में बोलते हुए आज पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा की, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनने में ब्राह्मण समाज का विशेष योगदान रहा है।

इसे सपा कभी नहीं भुला सकती। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा ब्राहण सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा. मनोज पाण्डेय की ब्राह्मणों को एकजुट कर सपा के पक्ष में मतदान कराने पर प्रशंसा की। सपा नेता अशोक बाजपेयी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने व सही राजनीति दिशा में काम करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि समाज में जब-जब सही राजनीतिक दिशा में निर्णय लिया है तब-तब वह विकास की ओर बढ़ा है। सपा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा. मनोज पाण्डेय ने विधानसभा चुनाव में संगठन पदाधिकारियों की मेहनत और कायरे की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही ब्राह्मणों को सम्मान दिला सकते हैं यही ब्राह्मण समाज के सच्चे हितैषी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+