कांग्रेस के चार सीनियर मंत्री छोड़ सकते है मंत्री पद

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली एमसीडी चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद चार केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नबी आजाद, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश और प्रवासी मामलों के मंत्री व्‍यालार रवि ने पद छोड़ने की इच्‍छा जताई है। वहीं दूसरी तरफ संसद में हंगामे को लेकर कांग्रेस के 8 सांसदों 4 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

ऐसा भी माना जा रहा है क‍ि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी भी 2014 के चुनाव को देखते हुए कुछ फेरबदल कर सकती है। इन चारों ने पहले सोनिया से मुलाकात भी की थी। ऐसा भी माना जा रहा है क‍ि 5 राज्‍यों से हुए चुनावों और फिर महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली में हुए चुनाव के खराब परिणाम से पार्टी को झटका तो लगा है।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपने संगठन को मजबूत करना चाहते है। उनका लक्ष्‍य है कि 2014 में होनें वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी और सशक्‍त बनकर उभरकर आए। शायद इसी मंशा को देखते हुए चार मंत्रियों ने इस्‍तीफा देने की मंशा जताई है।

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में हंगामे को लेकर आठ सदस्‍यों का सदन से निलंबन को मात्र एक दिखावा करार दिया है। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस जानबूझकर दिखावा कर रही है, वह संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती, और यह भी ऐतिहासिक है कि विपक्ष की बजाय सरकर के सदस्‍य ही संसद नहीं चलने दे रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+