नंबर-1 सीएम नरेंद्र मोदी की राह पर अखिलेश यादव

अजय मोहन

उत्‍तर प्रदेश की बागडोर संभालने वाले सबसे युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का सपना है कि वो उद्योग से लेकर लोक प्रशासन और कानून व्‍यवस्‍था तक हर मामले में यूपी को नंबर-1 पर ले जायें। अखिलेश जानते हैं कि जब तक जनता के करीब नहीं जायेंगे, तब तक यूपी का विकास संभव नहीं है। इस काम के लिए अलिखेश देश के सीएम नंबर-1 यानी नरेंद्र मोदी की राह पर चल दिये हैं।

अखिलेश के इस मुहिम को अगर साफ शब्‍दों में कहें तो इंटरनेट के सोशल मीडिया के माध्‍यम से लोगों से सीधा संपर्क करने के लिए अखिलेश गुजरात के सीएम के पीछे चल पड़े हैं।

सबसे पहले अखिलेश यादव ने अपना फेसबुक पेज एक्टिवेट किया। चुनाव एक महीने पहले जहां उनके मात्र ढाई हजार फ्रेंड्स थे, वहीं आज संख्‍या 5,555 हो गई है और इससे ज्‍यादा फ्रेंड्स वो बना नहीं सकते। लिहाजा उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के फैन पेज को एक्टिवेट कर दिया। यह फैन पेज भी चुनाव के पहले तक बहुत कम अपडेट होता था, लेकिन अब इसमें अखिलेश की हर छोटी-बड़ी गतिविधयों की जानकारियां होती हैं। फैन पेज के 25,156 लाइक्‍स हैं।

वहीं अगर मोदी की बात करें तो उन्‍होंने बहुत पहले ही फेसबुक पर अपना फैनपेज क्रिएट किया था। http://www.facebook.com/narendramodi.official । इस पेज पर 476,054 लाइक्‍स हैं। मोदी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियां व विचार उनके फैनपेज पर दिखाई देते हैं। हालांकि वो कई मामले में जनता की राय भी इस पेज के माध्‍यम से लेते हैं।

वेबसाइट पर ब्रांडिंग

इसमें कोई शक नहीं कि गुजरात आज जो कुछ भी है, नरेंद्र मोदी की वजह से है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मोदी गुजरात के ब्रांड एंबेस्‍डर से कम नहीं। ठीक यही चाहत अब अलिखेश यादव के मन में गोते लगा रही है। उदाहरण के तौर पर देखें तो मोदी ने सोशल मीडिया में आने के बाद खुद की वेबसाइट www.narendramodi.in लॉन्‍च की। इस पर उन्‍होंने लोगों को आमंत्रित किया कि वे भी अपने लेख भेज सकते हैं। इस वेबसाइट में मोदी से ज्‍यादा गुजरात के बारे में लिखा गया है। मोदी जो कुछ भी सोचते हैं वो इस साइट पर प्रतिबिंबित होता है।

अब यही चीज़ आपको यूपी में जल्‍द दिखाई देगी। अखिलेश यादव की खुद की वेबसाइट जल्‍द ही आने वाली है। साइट का यूआरएल है- http://www.akhileshyadav.com/ । सूचना विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक साइट के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री सीधे जनता तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। यूपी में विकास की रफ्तार को तेजी देने के लिए ऐसा किया जायेगा।

ट्विटर में अखिलेश पीछे

मोदी ने सीएम बनने के बाद ट्विटर पर अकाउंट बनाया, जबकि अखिलेश यादव पहले से ही ट्विटर पर हैं। दोनों की तुलना की जाये तो अखिलेश फिलहाल ट्विटर पर ध्‍यान नहीं दे रहे हैं। आज की तिथि में मोदी के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्‍या 580,844 पहुंच चुकी है, जबकि सपा के युवराज के अभी तक 5932 फॉलोवर्स हैं। दूसरी बात यह कि मोदी नियमित रूप से ट्वीट करते हैं और यदि जनता के बीच उन्‍हें जो ठीक लगता है, वो उन्‍हें फॉलो भी करते हैं। वहीं अखिलेश ट्वीट करने के मामले में काफी पीछे हैं उन्‍होंने अंतिम ट्वीट गत 16 मार्च को सचिन तेंदुलकर को बधाई देने के लिए किया था।

ई-गवर्नेन्‍स के मामले में गुजरात काफी आगे हैं, जिसके लिए मोदी को कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं। उनमें कंप्‍यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ई-रत्‍न अवार्ड और गवर्नमेंट ट्रू सिटीजन (जी2सी) अवार्ड प्रमुख हैं। इसी की तर्ज पर यूपी में भी ई-गवर्नेंस को मजबूत बनाने के लिए अब तक तीन बैठकें कर चुके हैं। उन्‍होंने इस संबंध में अधिकारियों को ठोस योजना बनाने के भी निर्देश दिये हैं।

वैसे कुल मिलाकर देखा जाये तो इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग के मामले में मोदी को बीट करने के लिए अखिलेश को कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्‍लानिंग करनी होगी। खास बात यह है कि आज जिस तरह लोग गुजरात यानी मोदी कहते हैं, उसी तरह यूपी का मतलब अखिलेश तभी कहेंगे, जब उनकी टीम इस मामले में उनका साथ देगी। और जिस दिन अखिलेश यूपी के ई-रत्‍न बन गये, उस दिन यूपी को कोई नहीं पछाड़ सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+