एमसीडी पर भाजपा का परचम लहराया, कांग्रेस बुरी तरह हारी

12 बजे। एमसीडी चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। उसे तीनों निकायों पूर्वी-दक्षिणी और उत्तरी में बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है।
एमसीडी के 272 सीटों में से भाजपा के खाते में 150 के करीब सीटें प्राप्त हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस को 70 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं अन्य के खाते में 55 सीटें गई हैं।
11 बजे। नार्थ दिल्ली में पताका फहराने के बाद वह ईस्ट दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत के करीब पहुंच गई है। दिन के 11 बजे तक जो रुझान प्राप्त हुए हैं उसमें वह 64 सीटों में से 32 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी तक 11 सीटों से कोई रुझान प्राप्त नहीं हो सका है। ईस्ट दिल्ली में कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य 9 सीटों पर अन्य दलों के लोग आगे चल रहे हैं।
एमसीडी चुनाव में बसपा तीसरे सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा और कांग्रेस के बाद यहां बसपा का नंबर है। वह नार्थ दिल्ली में 4 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दक्षिणी दिल्ली में वह 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं वह ईस्ट दिल्ली में 4 साटों पर आगे चल रही है। इस चुनाव में एक बात तो साफ दिख रही है वह यह कि अन्य पार्टियां और निर्दलीय दक्षिण दिल्ली में 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं नार्थ दिल्ली में 11 और ईस्ट में वह 9 पर आगे चल रहे हैं।
10:21 बजे। नॉर्थ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा गया है। यहां पर 104 सीटों पर 59 सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। कांग्रेस को यहां करारी हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें मिलती दिख रही हैं।
10 बजे। ताज़ा रुझान आये हैं कि नार्थ दिल्ली में वह पूर्ण बहुमत के करीब पहुंच गई है। 104 सीटों में से 55 सीटों पर वह आगे चल रही है। वहीं साउथ दिल्ली में भी वह पूर्ण बहुमत के करीब पहुंच गई है। वहां भी उसे करीब 56 सीटों पर जीत दिख रही है।
हालांकि ईस्ट दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रहा है। दस बजे तक जो रुझान मिले हैं उसके अनुसार, भाजपा 29 और कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। यहां कुल 64 सीटें हैं। य़ानी जीत के लिए कम से कम 33 वोट चाहिए।
9:38 बजे। वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू भारी मतों से आगे चल रही हैं।
9:36 बजे। रुझान- पूर्वी दिल्ली भाजपा 21, कांग्रेस 11 और अन्य 10। दक्षिण में भाजपा 47, कांग्रेस 22, अन्य 9। उत्तर में भाजपा 50, कांग्रेस 36 और अन्य 12 सीटों पर आगे हैं।
9:15 बजे। संगम विहार से नीरज गुप्ता वार्ड नंबर 188 से जीत गये हैं। संगम विहार वेस्ट से कालीचरण जीते।
सुबह 9 बजे। पहले रुझान सामने आये। जिनके मुताबिक उत्तरी दिल्ली में भाजपा 51 सीटों में आगे है। वहीं दक्षिण में 34 और पूर्वी दिल्ली में 21 सीटों पर भाजपा आगे है।
9 बजे के ताज़ा रुझान: पूर्वी दिल्ली- पूर्वी दिल्ली में भाजपा 17, कांग्रेस कांग्रेस 21 अन्य 10। उत्तरी दिल्ली में भाजपा 51, कांग्रेस 36, अन्य 12 और दक्षिण दिल्ली में भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य 8 सीटों पर आगे हैं।
सुबह 7 बजे। सभी सीटों पर मतगणना शुरू हुई। सभी मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications