भक्तों के पैसों से निर्मल बाबा ने खरीदा होटल

इसी क्रम में एक और बात सामने आ रही है। वह यह है कि भक्तों के पैसे से निर्मल बाबा होटल की एक चेन खोलने वाले थे। उन्होंने दिल्ली में एक होटल भी खरीदा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा भक्तों से मिले पैसे होटल कारोबार में लगा रहे थे। दिल्ली में उन्होंने अक्षरा होटल खरीदा था। खुलासा होने के बाद बाबा के भक्त घट गए और खाते में पैसा आना कम हो गया। औसतन रोज 4500 लोग बाबा के खाते में पैसा जमा कराते थे। लेकिन शुक्रवार को 1800 लोगों ने ही पैसे जमा कराए।
दिल्ली के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि बाबा ने उनसे बात की थी। उन्होंने बताया कि निर्मल बाबा एक होटल का सौदा करने आये थे और उन्होंने कहा था कि वह देश के कई बड़े शहरों में होटलों की चेन खोलना चाहते थे। फिलहाल निर्मल बाबा और उनकी संपत्ति जांच के घेरे में है। वहीं दूसरी तरफ बाबा ने अपने सफाई में कहा है कि वह किसी भी जांच के लिये तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications