अखिलेश ने पीएम से मिलकर योजनाओं के लिए की पैसे की मांग

आपको ज्ञात होगा की चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने बढ़-चढ़कर चुनावी वादे किए थे। सपा का घोषणापत्र तो खासा ही जनता को आकर्षित करने वाला था। चुनाव में पूर्ण बहुमत से आने के बाद ही मुलायम सिंह यादव में वादा किया था कि जीतने भी वादे जतना से किये गये है , अब उनको पूरा करने का काम किया जाएगा।
इस सब बातो को देखते हुए इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि अखिलेश पीएम मनमोहन से यूपी के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग करेंगे। इस मुलाकात में अखिलेश यूपी के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का पैकेज पेश कर उनको अमली जामा पहनाने के लिये आर्थिक मदद की मांग की है।
अखिलेश ने यूपी के विकास को ध्यान में रखते हुए सूबे की तमाम विकास परियोजनाओं से संबंधित लंबित राशि के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि कई परियोजनाओं से संबंधित बहुत बड़ी राशि अभी अटकी हुई है जो जल्द से जल्द प्रदेश को दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications