सिक्कों को गलाकर बनाये जा रहे है आभूषण्ा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल शाम नियमित जांच अभियान के दौरान फजलगंज चौराहे पर एक व्यक्ति को सात बोरों के साथ पकड़ा गया। जब उन बोरों की तलाशी ली गयी तो उसमें एक, दो और पांच रूपये के सिक्के भरे मिले। जब इन सिक्कों को गिना गया तो यह सिक्के एक लाख 83 हजार के रूपये निकले। पकड़ा गया व्यक्ति शहर के हरजिंदगर नगर इलाके का विनय सिंह है।
उससे जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह यह सिक्के राजस्थान के जयपुर ले जाता है। जहां इन सिक्कों को गला कर नकली आभूषण बनाए जाते है। उसे सौ रूपये के सिक्कों पर दस रूपये का कमीशन मिलता है। उसने यह भी बताया कि वह शहर के छोटे दुकानदारों से यह सिक्के एकत्र करता है तथा कुछ लोग उसे यह सिक्के लाकर भी देते हैं।
पुलिस के मुताबिक सिक्कों के साथ पकड़ा गया विनय सिंह दिल्ली में भी सिक्के गलाने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है तथा उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी पुलिस कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications