भाजपा ने सपा से पूछा- अपराध चरम पर तो कैसे बनेगा आईटी हब

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि सिर्फ बयानों से नहीं बल्कि इच्छाशक्ति से कानून व्यवस्था का राज कायम किया जा सकता है। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था को ठीक करने की इच्छा शक्ति का अभाव साफ नजर आ रहा है। डा. मिश्र ने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था की हालात में प्रदेश को आईटी हब कैसे बनाया जा सकता है तो कैसे निवेश के लिये सुरक्षित वातावरण पैदा किया जा सकता है।
प्रदेश में पुलिस के कथित निरंकुश बर्ताव की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि सुल्तानपुर, बाराबंकी और कानपुर में खाकी की दबंगई से प्रदेश की कानून व्यवस्था लहू लुहान होने के संकेत मिलने लगे हैं। डा. मिश्र ने कहा कि सुल्तानपुर में वाहन से वसूली से विफल रहने पर सिपाही ने गोली
चला दी तथा कानपुर में पुलिस वसूली से बचकर भागने में एक छात्र की कुचलकर मौत हो गयी। वसूली की घटनाएं पूरे प्रदेश में आम बात है तथा इनके कारण प्रदेश की ट्राफिक व्यवस्था ध्वस्त है।
डा. मिश्र ने इसी तरह बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में सिपाहियों द्वारा महिला व उसके बच्चों से अभद्रता करने की घटना की तीव्र भत्र्सना की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अभी तक मु यमंत्री जी के बयान सिफ अखबारों और टेलीवीजन पर ही दिखायी पड़ रहे हैं जबकि पुलिस का वर्ताव इन बयानों के बाद भी निन्दनीय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications