ट्रैक्‍टर ने मारी कैंटर को टक्‍कर, 5 महिलाओं की मौत

Road Accident
हिसार। दिल्ली-सिरसा नेशनल हाइवे पर अग्रोहा के नजदीक गांव बड़ोपल नहर पर ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में 5 महिलाओं की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। कैंटर में उस वक्त 15 से अधिक सवारियां थीं और सभी लोग मिल गेट क्षेत्र स्थित शिव नगर व गीता कॉलोनी के थे। सभी लोग रविवार को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में गुरू-प्रवचन सुनने जा रहे थे।

दुर्घटना होते ही गांव बड़ोपल के लोगों ने सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल में दाखिल कराया। यहां दो घायलों की तबीयत गंभीर होने के चलते उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायलों ने बताया कि वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब बड़ोपल गांव पार कर रहे थे तो सामने से एक ट्रैक्टर टाली आ रही थी। नहर के मोड़ पर दोनों वाहनों के चालक का नियंत्रण नहीं रहा और भिड़ गए। इस दौरान ट्रैक्टर टक्कर के बाद सड़क के कच्चे हिस्से में पलट गया और कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के बाईं तरफ से टक्कर होने के चलते इस साइड बैठी सभी सवारियां झटके से दूसरी तरफ बैठी सवारियों के ऊपर गिर गईं।

इस दौरान 5, 6 सवारियां कैंटर के साथ ही चिपकी रहीं। टक्कर होने के बाद सवारियों की चीख चिल्लाहटें सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सवारियों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब 10 सवारियां बेसुध थीं जिनमें से 4 महिलाएं मिल गेट क्षेत्र स्थित शिव नगर निवासी 32 वर्षीय शीलावंती, 19 वर्षीय ममता, 64 वर्षीय लाल देवी और गीता कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय कमलेश को अग्रोहा मेडिकल में पहुंचने के साथ ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान खबर छपने तक उपचाराधीन शिव नगर क्षेत्रवासी 50 वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई।

मिल गेट क्षेत्र में गमगीन माहौल

अस्पताल में उपचाराधीन क्षेत्रवासियों में सुनीता, हरि कृष्ण, कोमल, राजबाला, कृष्णा, संदीप, संतरो, इंद्राज, सिमर, सागर, सरोज, हरदीप, सोनल, गीता, प्रताप सहित अन्य शामिल हैं। इस दौरान उपचाराधीन प्रताप और सावित्री की हालत गंभीर होने के चलते उनको हिसार निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी गांव बड़ोपल निवासी डॉ. सुंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब दस बजे जब वे गांव की चौपाल पर बैठे थे तो नहर में पास दो वाहनों के टक्कर होती दिखी।

वे तुरंत ग्रामीणों के साथ दौड़कर वहां पहुंचे। घायल लोगों को कैंटर से निकालने के लिए पहले तो कैंटर की बाईं तरफ को चिपके हुए लोगों को निकाला, फिर अन्य घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल में पहुंचाया गया।

डेरा सच्चा सौदा में सत्संग सुनने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की भिड़ंत में मिल गेट एरिया में एक साथ 5 महिलाओं की मौत होने से क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा। शिव नगर और गीता कॉलोनी के अधिकांश घरों में तो दुर्घटना होने और इस दौरान 5 लोगों की मौत सुनने के बाद उन्होंने घरों में चूल्हा तक नहीं जलाया। सभी क्षेत्र के प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए और पूरे क्षेत्र में गमगीन शांति रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+