जेब में फटा मोबाइल, शिक्षक गंभीर

हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर कक्षा में अचानक धमाके के साथ फटे मोबाइल की तेज आवाज सुनकर बच्चों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव महमूदपुर निवासी कुलदीप सिंह (40) गाव सिवानका के राजकीय उच्च विद्यालय में जेबीटी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
कुलदीप शनिवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था कि इसी दौरान उनकी जेब में रखा मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि कक्षा में हड़कंप मच गया। बच्चे हैरान होकर कक्षा से बाहर की तरफ भागे। बच्चों ने बाहर आकर घटना की सूचना अन्य अध्यापकों को दी।
इस घटना में शिक्षक कुलदीप बुरी तरह झुलस गए। साथी अध्यापकों ने उसे तुरंत उपचार के लिए शहर के पुराना अड्डा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां शिक्षक की हालत स्थिर बताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications