मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

यहां जब मंत्री मैराथन को रवाना करने के लिए झंडी दिखाई तो ध्वज झुक गया। मंत्री विरोधी लॉबी भी इस मामले पर सक्रिय हो गई है। मंत्री विरोधियों ने मांग की है कि मंत्री सुखबीर कटारिया के खिलाफ राष्टीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया जाए और वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। इस मामले में मंत्री से बात नहीं हो सकी है।
उल्लेखनीय है कि यह मैराथन दौड़ देवीलाल पार्क से शुरू होकर 6 किलोमहटर का राऊंड लगाते हुए सैक्टर-56 मार्केट पहुंची। इस मैराथन में अनूप लोहिया ने प्रथम, चमन तंवर ने द्वितीय व पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रोहताश बेदी सहित सैक्टर के गणमान्य लोग मौजूद थे। नेताओं द्वारा तिरंग के अपमान की घटना कोई नही है। इससे पहले भी कई मंत्री व नेता तिरंगे का अपमान कर चुके हैं। अपमान की घटना गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त व अन्य ऐसे कई कार्यक्रमों में हो चुकी है जोकि राष्ट्र की आन बान व शान के प्रतीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications