मैं खुलेआम घूम रहा, अमेरिका जब चाहे मिल सकता है: सईद

hafiz saeed
इस्लामाबाद। लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड, हाफिज सईद ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है क‍ि मै खुलेआम घुम रहा हू अमेरिका जब चाहे मुझसे संपर्क कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा दी गयी है। सईद ने कहा कि अमेरिका भारत के इशारे पर काम कर रहा है, वह खुद का निर्णय नहीं ले पा रहा है।

जियो टीवी के 'कैपिटल टॉक' के दौरान सईद ने कहा कि मैं अपना जीवन खुलेआम तौर पर जी रहा हूं और अमेरिका जब चाहे तब हमसे आकर संपर्क कर सकता है। अमेरिका ने 'रिवार्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के तहत सोमवार को कहा था कि सईद के बारे में सूचना देने वाले को एक करोड़ का इनाम और हाफिज अब्‍दुल रहमान मक्‍की के बारे में सूचना देने पर 20 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

सईद ने इससे पहले एक टीवी चैनल के द्वारा कहा था‍ कि पिछले 26 नवम्बर को पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में मोहमंद एजेंसी में स्थित पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों पर नाटो द्वारा हवाई हमला किया गया जिसमें 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इस घटना के तत्काल बाद पाकिस्तान ने अपने देश से होकर जाने वाली नाटो की आपूर्ति रोक दी थी और अफगानिस्तान में भावी कार्ययोजना पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया था। पाक ने अमेरिका को शम्सी हवाई ठिकाना को भी खाली करने के लिए कह दिया था, जिसके उपयोग से वह ड्रोन हमला करता था।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद पर एक करोड़ डालर का इनाम घोषित किये जाने पर केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा था कि सईद को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के पर्याप्त तथ्य मौजूद हैं लेकिन पाकिस्तान अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है।

अमेरिका का कहना है कि लश्कर-ए-तयबा और जमात उद दावा दोनों ही विदेशी आतंकवादी संगठन हैं और उसने सईद तथा अब्दुल रहमान मक्की को अपने कानून के तहत आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाया है। सईद की उम्र 61 साल है और वह उन चार दुर्दान्त आतंकवादियों में शामिल है, जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ अमेरिकी डालर इनाम की पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+