कालेज में गोलीबारी से कोहराम, सात की मौत

आकलैंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 43 वर्षीय गोह के रूप में हुई है जो कोरियाई मूल का अमेरिकी है। आइकस यूनिवर्सिटी में हुई इस घटना के ज्यादातर पीडि़त छात्र हैं। यह यूनिवर्सिटी दक्षिणी कैलीफोर्निया के आकलैंड में स्थित एक छोटा सा ईसाई धार्मिक संस्थान है जिसमें नर्सिंग की पढ़ाई होती है।
आकलैंड ट्रिब्यून के अनुसार कौर ने अपने परिवार को बताया कि कथित बंदूकधारी कई महीने से कक्षा से अनुपस्थित था। कल वह अचानक कालेज आया और सभी छात्रों से एक दीवार के सहारे लाइन में खड़े होने को कहा। कौर ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि आरोपी ने अपनी बंदूक लहराई और फिर छात्रों ने इधर उधर दौड़ना शुरू कर दिया।
अखबार के अनुसार कौर के हाथ में गोली लगी जो उस समय नीचे गिरे अपने एक सहपाठी की मदद कर रही थी। गोली लगने पर वह बाहर की ओर दौड़ी और अपने भाई पाल सिंह को बुलाया। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कौर के पिता बलवीर सिंह ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनकी बेटी की जान बच गई।
उनका परिवार भाग्यशाली है। हम ईश्वर के शुक्रगुजार हैं। बंदूकधारी को उसके किए की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दस साल पहले कालेज की स्थापना करने वाले पेस्टर जांग किम ने बताया कि हमलावर नर्सिंग का पूर्व छात्र था। अभी यह पता नहीं है कि उसे कालेज से निष्कासित कर दिया गया था या उसने खुद ही कालेज छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications