परिवहन अधिकारी बनकर लूटने वाले दो गिरफ्तार

कल्याणपुर पुलिस थाने के सर्किल अधिकारी शैलेन्द्र लाल ने आज बताया कि कल करीब आधी रात को सूचना मिली कि तीन युवक जीटी रोड पर वाहनों को रोक कर जबरन वसूली कर रहे हैं और खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताते हैं। पुलिस के अधिकारियों ने जाल बिछाया और तीन व्यक्ति वाहनों से वसूली करते पाए गए।
लाल ने बताया कि वसूली कर रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। पकड़ गये लोगों के नाम सौरभ चौहान और नवीन प्रकाश हैं। सौरभ चौहान सेना के एक अवकाशप्राप्त कर्मी का बेटा है और एमबीए पास है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। नवीन छोटे मोटे काम करता है।
इनका तीसरे साथी का नाम सोनू शुक्ला है जो भाग गया। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर इनके गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। सोनू की तलाश की जा रही है। सीओ के अनुसार, इस गिरोह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह लोग कई दिनों से अंधेरी रात में सड़कों पर परिवहन अधिकारी बन कर वसूली कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications