पति ने दिया तलाक तो बेटी का गला घोंट कर निकाला गुस्सा

पुलिस के अनुसार, शबाना 451, गली नंबर-1, कर्दमपुरी में अपने मायके में रहती है। वर्ष 2009 में शबाना की चांदबाग निवासी अनीस से शादी हुई थी। शादी के बाद इनके यहां नौ माह की बेटी आसमा थी। परिजनों के मुताबिक पिछले काफी समय से शबाना की पति अनीस से अनबन चल रही थी। इसकी वजह से वह अपने मायके रह रही थी। कुछ दिन पहले अनीस ने शबाना से तलाक लेने के लिए नोटिस भेजा था तभी से वह डिप्रेशन में थी। रात को गुस्से में शबाना ने घर में ही आसमा का गला घोंट दिया। परिजनों ने जब उसे ऐसा करता देखा तो बच्ची को उसके हाथों से छीनकर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आसमा को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी गला घोंटने के कारण हत्या हुई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो शबाना की मां कुरैशा ने सारी बात पुलिस को बताई। उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बीके सिंह ने बताया कि कुरैशा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शबाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications