अंबाला स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में मिली लाश

Dead Body
अंबाला। सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल क्लास के डिब्बे में मंगलवार को ट्रंक से एक व्यक्ति का शव मिला। प्राथमिक जांच में अनुमान है कि किसी ने हत्या कर शव को ट्रंक में डालकर उसे गाड़ी में रख दिया होगा। लाश का पता तब चला जब ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने ट्रंक से बदबू उठने पर ट्रेन में गश्त कर रहे आरपीएफ स्टाफ से शिकायत की। मंगलवार दोपहर ट्रेन के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रंक को प्लेटफार्म पर उतारकर जब उसे खोला तो अंदर से लाश निकली। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

जनसेवा एक्सप्रेस तय समय पर साढ़े बारह बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इंजन से चौथे नंबर डिब्बे के यात्रियों ने ट्रेन में गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों को दुर्गंध की शिकायत दी। आरपीएफ ने जांच की तो डिब्बे के दोनों टॉयलेट के बीच एक ट्रंक रखा हुआ मिला। दुर्गंध उसी से उठ रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर अम्बाला आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने जवानों ने जब ट्रंक का ताला खोला तो अंदर शव पड़ा मिला। बाद में यात्रियों को डिब्बे से दूर करके ट्रंक को प्लेटफार्म पर उतारा गया। डिब्बे में जहां शव पड़ा था, उस जगह को धुलवाया गया जिससे दुर्गंध कुछ कम हुई।

जीआरपी जवानों ने डिब्बे में सफर कर रहे यात्रियों के बयान भी लिए। दोपहर ठीक 1.25 बजे ट्रेन को अमृतसर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान सीनियर स्टेशन मैनेजर शेर सिंह जलोडिय़ा, जीआरपी के एसआई रघुबीर सिंह, आरपीएफ के एएसआई रमेश कुमार व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया। शव गली-सड़ी अवस्था में होने के कारण पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक से कराया जाएगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और ट्रंक कहां से ट्रेन में चढ़ाया गया इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+