हरियाणा: नशे में पिता ने मारी बेटी को गोली

पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना-39 प्रभारी चरणजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को पीजीआइ पहुंचाया गया।
बाद में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के मुताबिक पूनम का ऑपरेशन किया जाना है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा, फिलहाल पूनम की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूनम सेक्टर- 38 में मौजूद कंप्यूटर इंस्टीटयूट में नौकरी करती हैं। वारदात के समय घर में आरोपी रामफल के बेटे मंजीत सहित उनकी पत्नी कांता भी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद बेटे मंजीत ने पिता के बचाव के लिए उन्हें घर से बाहर भेज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications