भिवानी के गांवों को मिला राष्ट्रीय निर्मल ग्राम पुरस्कार

villages
चण्डीगढ़। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 के लिए जिला भिवानी के गांव कमोद, टिटानी, मांढी पिरानू व निहालगढ़ के सरपंच को प्रशंसा-पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया है। भारत सरकार द्वारा गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 21 मार्च को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किए गए सामारोह में भिवानी जिले के गांव कमोद की सरपंच शंकुतला

देवी, टिटानी की सरपंच राजबाला देवी, मांढ़ी पिरानू के सरपंच जागेराम तथा निहालगढ़ के सरपंच श्योपाल सिंह को राष्ट्रपति ने स्वच्छता के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने बताया कि निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में 330 गांवों का चयन किया गया है, जिसमें भिवानी जिला के 16 गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत पचास हजार से चार लाख रुपये की

राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत गांवों की आबादी एक हजार से कम होने पर पचास हजार रुपये, एक हजार से दो हजार की आबादी तक एक लाख रुपये, दो हजार से पांच हजार की आबादी तक दो लाख रुपये तथा पांच हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों को चार लाख रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत उन गांवों का चयन किया जाता है, जिन गांवों के सभी ग्रामीण अपने घरों में शौचालय का प्रयोग करते हैं, गांवों की सभी गलियों एवं नालियों में सफाई रखने के साथ-साथ स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+