पांच लाख के जेवर और नगदी के साथ दुल्हन रफूचक्कर

bride
दिल्ली ( ब्यूरो) । इंटरनेट को अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण माननेवाले सावधान हो जाए। रिश्ते-नातों से कटे हुए लोग शादी के लिए नेट का सहारा लेते हैं, लेकिन एक दुल्हन ने पति को पांच लाख की चपत लगा कर फुर्र हो गई। पति ठगा से महसूस कर रहा है। वह अपनी बेवकूफी शेयर करने में भी शर्मा रहा है। सोची समझी साजिश के तहत शादी के बाद दुल्हन ने कहा वह ससुराल में नहीं रहेगी। मजबूर पति तुरंत अलग रहने लगा।

एक दिन पति जब दफ्तर से घर लौटा तो देखा दुल्हन सारे गहने, पैसे लेकर फुर्र हो चुकी है। इस ठगे गए युवक के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये के जेवर आदि लेकर फुर्र हो गई है। हैदराबाद की कंपनी में मैनेजर एक युवक की एक वेबसाइट के जरिये युवती से बातचीत शुरू हुई। 15 जनवरी को दोनों की शादी हो गई। युवती ने खुद को ग्रेटर नोएडा की विप्रो कंपनी में मैनेजर बताया था।

शादी से पहले ही युवती ने आईकान अपार्टमेंट में किराये पर एक फ्लैट दिलाया था। शादी के बाद पति के परिजन भी उसी फ्लैट में रहने लगे। नई-नवेली दुल्हन को यह रास नहीं आया और उसने विवाद कर ससुरालियों को हैदराबाद वापस भिजवा दिया। नवदंपति फ्लैट में अकेले रह गए। 23 फरवरी को मैनेजर भी अपनी ड्यूटी पर हैदराबाद चला गया।

अगले ही दिन दुल्हन घर का सारा सामान, करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 34 हजार रुपये की नगदी लेकर फुर्र हो गई। हैदराबाद से युवक ने पत्नी के पास फोन किया तो स्विच ऑफ आया। उसने आस-पड़ोस के लोगों को फोन किया तो पता चला कि घर खाली है। युवक आनन-फानन में फ्लैट पर पहुंचा तो वहां कोई सामान नहीं था। इसके बाद वह विप्रो कंपनी में पूछताछ करने पहुंचा।

वहां भी उसका कोई पता नहीं चला तो वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित अब दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में गया है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में इससे पहले भी दर्जनभर मामलों में दुल्हन पतियों को ठगकर फुर्र हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+