सीएमएस के रेडियो चैनल को मिला नेशनल अवार्ड

awards
लखनऊ। सिटी मोन्‍टेसरी स्‍कूल के कम्‍यूनिटी रेडियो द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य एक दैनिक जन समस्‍याओं पर आधारित अत्‍यन्‍त लोकप्रिय जागरूकता कार्यक्रम 'साथी हाथ बढ़ाना' को भारत सरकार द्वारा 'नेशनल कम्‍युनिटी रेडियो पुरस्‍कार 2012' से नवाजा गया है। यह जानकारी सिटी मोन्‍टेसरी स्‍कूल के मुख्‍य जन संपर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

शर्मा ने बताया कि इस लोकप्रिय कार्यक्रम हेतु सीएमसी कम्‍युनिटी रेडियो के हेड वर्गीस कुरियन को भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ एस जगतररक्षकन के नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भावन में आयोजित एक भव्‍य समारोह मे 30,000 रूपये का नगद पुरस्‍कार, प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान कर सम्‍मानित किया।

इस अवसर पर सीएमएस कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशन प्रोग्राम संयोजक आर के सिंह, भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण के सचिव उदय कुमार वर्मा, संयुक्‍त सचिव सुश्री सुप्रिया साहू तथा निदेशक सीईएससीए डॉ एस श्रीधर, सीएमएस के संस्‍थापक प्रबंधक जगदीश गांधी, उनकी पत्‍नी भारती गांधी, फिल्‍म एवं रेडियो के विभागाध्‍यक्ष वर्गीस कुरियन और स्‍टेशन मैनेजर आरके सिंह भी उपस्थित थे। यह समारोह भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय एंव कॉमनवेल्‍थ एजुकेशन मीडिया सेंटर द्वारा संयुक्‍त रूप से आयोजित किया गया।

शर्मा ने बताया कि इस साप्‍ताहिक जन जागरूकता रेडियो कार्यक्रम 'साथी हाथ बढ़ाना' के अंतर्गत विभिन्‍न मुद्दों को उठाया जाता है एंव इसके माध्‍यम से ग्रामीण समुदाय को स्‍वास्‍थ्‍य, पोषण सफाई एंव दैनिक गतिविधियों के विभिन्‍न विषयों पर जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। यह कार्यक्रम सीएसएस गोमती नगर रेडियो स्‍टेशन से प्रात: 7 से 11 बजे तक एंव सीएमएस कानपुर रोड रोडियो स्‍टेशन से प्रात: 11 बजे से अपरान्‍ह: 3 बजे
तक एंव सायं 7 से 11 बजे तक प्रसारित किया जाता है। कार्यक्रम की परिकल्‍पना एवं लेखन हर्ष बावा ने किया है। कार्यक्रम सोमा घोष के संपादन में प्रस्‍तुत किया जायेगा, संगीत अरुण त्रिपाठी ने देंगे और प्रस्‍तोता सरिता होंगी।

हरिओम शर्मा ने बताया कि सीएमएस कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशन, जिसकी स्‍थापना 1 जुलाई 2005 को सीएमएस संस्‍थापक डॉ जगदीश गांधी एंव डॉ भारती गांधी के मार्गदर्शन में हुई थी जिसके अन्‍तर्गत शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ स्‍वास्‍थ्‍य एंव पोषण, महिला सशक्‍तीकरण, समाज कल्‍याण, जन सफाई आदि विषय पर कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है।

इसके आलावा समय समय पर स्‍पास्‍थ्‍य केंद्र, प्रतियोगिताएं एंव केंद्र भी आयोजित करके लोगों की मदद सीएमएस कम्‍युनिटी रेडियो अब स्‍थानीय नागरिकों में एक जाना माना नाम है। इन कार्यक्रमों के माध्‍यम से ग्रामीण लोगों में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन आया है तथा उनके भी कुछ अलग करने की भावना को बल मिला है, जो कि सीएमएस का हमेशा से प्रयास रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+