आंध्र प्रदेश: नहर में गिरी स्कूल बस, 16 मासूम बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 बच्चों लेकर स्कूली बस जा रही थी। उसी समय सामने से एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पुल के नीचे नहर में जा गिरी। इस हादसे में 8 बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 18 बच्चों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड़्डी ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए है। हादसे के बाद से बस का चालक मौके से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications