हरियाणा: भाइयों और भांजे को काट डाला

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के गोला गांव का रहने वाला मंजीत एक दिन पहले ही मामा के घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह नरेंद्र और सोनू के साथ सोने के लिए चला गया था। बगल के कमरे में सोनू का पिता रणधीर सो रहा था। करीब दो बजे जब रणधीर लघुशंका के लिए उठा तो उसे साथ के कमरे से एक व्यक्ति दीवार फांदकर भागता दिखाई दिया। वह कमरे में पहुंचा तो तीनों बच्चों को खून से लथपथ पाया।
तीनों की गर्दन और चेहरों पर वार किए गए। दोनों चचेरे भाइयों का संवेदनशील अंग भी काटा गया। सोनू अपने पिता के साथ भैंसों की खरीद फरोख्त का कार्य क��ता था, जबकि नरेंद्र गांव के ही सरकारी स्कूल में 10वीं का छात्र था।












Click it and Unblock the Notifications