वाह अखिलेश बाबू..गुंडे को दे दी जेल की कमान
रविवार को सीएम अखिलेश यादव ने अपने मंत्रियों को विभाग बांटे। खुद अपने पास 50 विभाग रखते हुए अखिलेश यादव ने अपने सिपाहियों को वो ही जगह दी जो जगह उनके पिता ने अपने कार्यकाल में दी थी लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अखिलेश ने उन्हें जेल की कमान सौंपी है जो कभी खुद जेल की सलाखों के पीछे एक अपराधी के रूप में रह चुके हैं।
हम बात कर रहे हैं प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की। जो कि यूपी के सियासी इतिहास में कुंडा के गुंडा के नाम से विख्यात हैं। बीएसपी प्रशासन में पोटा के तहत जेल की हवा खा चुके राजा भैया को अखिलेश ने जेल की कमान सौंप दी है। जिसके बाद लोगों के जेहन में यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी जिसकी कमान उन हाथों में जो खुद कानून का मजाक उड़ाते हैं। आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि बहुमत होने के बावजूद सपा निर्दलीय विधायक राजा भैया को मंत्री बना रही है।
मुलायम के शासनकाल की बात कुछ और थी लेकिन आज तो कमान अखिलेश जैसे युवा के हाथ में हैं, जिनसे लोगों को एक नयी सोच की उम्मीद है लेकिन एक बाहुबली के हाथ में जेल की सत्ता सौंप कर आखिर अखिलेश साबित क्या करना चाहते हैं? वाकई में यूपी की जनता यही सवाल अपने नये टीपू सुल्तान से पूछ रही है। क्लिक करें : अखिलेश यादव के कैबिनेट में 'कुंडा का गुंडा'













Click it and Unblock the Notifications