भारतीय रक्षा बजट 1,93,460 करोड़, चीन का 1/3

आपको बताते चले कि चीन को रक्षा बजट भारतीय रक्षा बजट का लगभग तिगुना है। भारतीय सीमा क्षेत्र में चीन के बढ़ती दखलअंदाजी के कारण कारण असुरक्षा मसहूस करता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा बजट में भारी अंतर भारत के लिए अशुभ संकेत है। सरकार ने पिछले रक्षा बजट से 5.66 प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि चीन ने अपने पिछले रक्षा बजट से 11.5 प्रतिशत की वृद्धि की है।
अगर इस बजट को पेश करके सरकार इसको बेहतर बताए तो इसमें कोई संदेह नहीं कि सरकार देश की रक्षा शक्ति बढ़ाने के प्रति लापहरवाह है। चीन का रक्षा बजट भारतीय बजट का तिगुना और उसमे चीन द्वारा की गयी वृद्धि भी भारतीय रक्षा बजट में की गयी वृद्धि की लगभग दोगुनी है। इसको देखकर भारतीय विकास की गति का सच सामने आता है। आने वाले समय में चीन भारत के लिए सबसे बडा़ सिरदर्द बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications