अखिलेश यादव ने ली यूपी के सीएम पद की शपथ

लखनऊ। आखिरकार सपा का वो सपना जो कि पिछले पांच सालों से उसकी आंखों में पल रहा था और सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह के दिल का वो अरमान जो हर पिता के मन में होता है आज उस समय पूरा हो गया जिस समय सपा के युवराज और मुलायम सिंह के लाल अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ अखिलेश को यूपी के राज्यपाल बी एल जोशी ने दिलायी। अखिलेश के साथ आज 48 मंत्रियों ने शपथ ली।

देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश की ताजपोशी के लिए सपा पार्टी ने विशेष तौर पर खासा इंतजाम किये थे । पूरे लखनऊ में एक नयी लहर देखी जा रही है। अपने शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि उनका मंत्रिमंडल अभी भले ही छोटा होगा लेकिन उसमें अनुभव और नए चेहरों का समावेश होगा। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर उत्सुकता स्वाभाविक है। मंत्रिमंडल का गठन एक कठिन काम है।

अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण सामरोह में उद्योगपति अनिल अंबानी, सहारा श्री सुब्रतो राय और जया बच्चन ने भी शिरकत की। अखिलेश यादव का शपथ ग्रहण समारोह लव मार्टिना मैदान में हुआ, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। लोग भारी संख्या में पहुंचकर अपने नये सुल्तान की ताजपोशी के लिए बेकरार दिखे। अखिलेश ने भी सबका सम्मान करते हुए मंच से मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। सूबे की जनता को अखिलेश यादव से काफी उम्मीदें हैं, देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश जनता की कसौटी पर कितना खरा उतरते हैं। क्लिक करें : अखिलेश यादव का जीवन-परिचय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+