सीएम बाप-बेटे की लिस्ट में शामिल हुए मुलायम-अखिलेश

हाल ही में हेमवंती नंदन बहुगुणा और विजय बहुगुणा जोशी भी इस लिस्ट के हिस्सा बनें हैं। विजय बहुगुणा के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
वहीं, उमर अब्दुल्ला के पिता फारुख अब्दुल्ला और दादा शेख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बीजू पटनायक और नवीन पटनायाक भी उड़ीसा के सीएम की गद्दी संभाल चुके हैं।
अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव तीन बार इस सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव पहली बार 1989 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 1993 और 2003 में मुख्यमंत्री बने। इस बार भी पार्टी के नेता चाहते थे मुलायम सिंह ही गद्दी संभाले लेकिन मुलायम ने यह मौका अपने बेटे को दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications