रेलवे डेढ़ लाख लोगों को उपलब्ध कराएगी रोजगार

उन्होंने भारतीय रेल स्टेशन विकास निगम के गठन की बात कही जिससे सीधे तौर पर पचास हजार लोगों को फायदा होगा। रेलमंत्री ने रेलवे के बुनियादी ढाचे के लिए 2.5 लाख करोड़ की जरूरत बतायी। हालांकि उन्होंने कहा कि 12वीं योजना में 7.35 लाख करोड़ की रेलवे में निवेश की जरूरत होगी।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रेलवे को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बजट में वित्त मंत्री से शिकायत भी की कि बजट से रेलवे के लिए बहुत ही कम सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं रहेगा तो यह कैसे चलेगी इसलिए उन्होंने आशा जतायी कि बजट में रेलवे के लिए काफी कुछ होगा।
उन्होंने कहा कि रेलवे को 10 फीसदी सरकारी अनुदान मिलना चाहिए। उन्होंने सबको आगाह करते हुए कहा कि यदि रेलवे मजबूत नहीं हुआ तो देश कमजोर होगा। इसलिए रेल के लिए भी राष्ट्रीय नीति हो। 2012-13 में 60,100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अगले दस साल में 14 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications