जम्‍मू-कश्‍मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake
जम्‍मू। जम्‍मू-कश्‍मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिएक्‍टर पैमाने पर 5.6 बताई जा रही है। इसका केन्‍द्र पाकिस्‍तान अधिग्रहित कश्‍मीर की हिन्‍दूकुश पहाडि़यां में बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस भूंकप की वजह से किसी तरह के जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है।

इस भूकंप की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों व दफ्तर से निकलकर बाहर सड़कों व मैदान पर आ गए। भूकंप के झटके महसूस करने वाले लोगों का कहना है कि लगभग 11 बजकर 37 मिनट पर अचानक कंपन महसूस हुई। जिसके बाद यह कंपन तेज झटकों में तब्‍दील हो गई।

भूकंप के झटकों से लोग पहले ही काफी घबराए हुए हैं। वैज्ञानिकों ने आने वाले समय में बड़े भूकंप की आशंका जताई है। अभी कुछ दिन पहले दिल्‍ली व एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+