हमारे पास पूर्ण बहुमत, हमें डर नहीं: मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू है। तमाम अटकलों के बीच सरकार के लिए यह सत्र शुरू करना खतरे से खाली नहीं है। शीत कालीन सत्र से बजट सत्र के सफर में बहुत कुछ बदल गया है। जिसके चलते तमाम तरह की बातें की जा रही है। एक तरफ तीसरे मोर्चे को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देश में समय से पहले मध्यावती चुनाव हो सकते हैं ऐसी बातें भी हो रही है।

लेकिन अभी तक यूपीए सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया था जिससे अंदेशा था कि यह सब कोरी बातें हैं। लेकिन आज बजट सत्र शुरू होने से पहले और संसद जाते समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान ने सबको चौंका दिया कि जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास पर्याप्त संख्याबल है और दबाव संसदीय जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

इस बयान से साफ हो गया कि यूपीए सरकार काफी दवाब में है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव ने देश में सरकार की तस्वीर काफी बदल कर रख दी है। खैर पीएम मनमोहन सिंह ने साफ किया कि वह संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से वह सहयोग की अपील करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी मुद्दों पर आम सहमति बन जाएगी। प्रधानमंत्री ने बजट सत्र के सुचारू रुप से चलने की उम्मीद जताई।

आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र आज से शुरू है। यह दो चरणों में 22 मई तक चलेगा। पहले चरण में 12 मार्च से 30 मार्च के तहत संसद की कार्यवाही चलेगी, जबकि दूसरे चरण में इसकी कार्यवाही 24 अप्रैल से 22 मई तक चलेगी। इसके बाद 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा, 15 मार्च को आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट और 16 मार्च को आम बजट पेश होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+