बजट में हो सकती है हाईस्‍पीड ट्रेनों की घोषणा

Rail Budget 2012-13
नई दिल्ली। मुंबई से जोधपुर के बीच हाई स्पीड ट्रेनों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी अगले सप्ताह रेल बजट 2012-13 की घोषणा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, जयपुर, अजमेर, जोधपुर के 591 किलोमीटर के रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू करने के लिए पूर्व अध्ययन शुरू किया जाना है। आपको बता दें कि बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कयास लगाये जा रहे हैं कि रेल बजट में ऐसी ट्रेनों के बारे में घोषणा की जा सकती है।

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ऐसी ट्रेनों को लाने के इच्छुक हैं। इतना ही नही रेल मंत्री रेल बजट में दिल्ली-मुंबई रूट पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ने वाली ट्रेन का जोड़ा शुरू करने का भी प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि उच्च हॉर्सपावर के इलेक्ट्रॉनिक लोकोमोटिव के ट्रेन सेट और 10 आधुनिक डिब्बों की लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी।

आपको बता दें कि हाई स्पीड ट्रेनों के लिए सिग्नल और दूरसंचार प्रणाली को भी आधुनिक बनाने की आवश्यकता होगी जिससे ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। रेल बजट में इसके सम्बन्ध में भी घोषणा की जा सकती है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार रेल बजट में हरित पहल को भी बढ़ावा मिल सकता है। रेल मंत्री 2500 पर्यावरण अनुकूल शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+