एक नजर सीएम अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर पर...

1 जुलाई 1973 को जन्‍में अखिलेश यादव ने अपनी स्‍कूली शिक्षा इटावा के इसाक मेमोरियल स्‍कूल में पढ़ाई की फिर राजस्‍थान के ढोलपुर मिलिटरी स्‍कूल से शिक्षा ग्रहण की।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आने पर ही पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सीएम अखिलेश यादव यूपी के ही नहीं देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

आईए डालतेे हैं एक नजर बड़े ही कम समय में लोगों के अजीज बने सीएम अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर पर...

अखिलेश यादव का जन्म, शिक्षा और परिवार

1 जुलाई 1973 को जन्‍में अखिलेश यादव ने अपनी स्‍कूली शिक्षा इटावा के इसाक मेमोरियल स्‍कूल में पढ़ाई की फिर राजस्‍थान के ढोलपुर मिलिटरी स्‍कूल से शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद जयाचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर से उन्‍होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हा‍सिल की। उसके बाद उन्‍होंने सिडनी विश्‍वविद्यालय से पर्यावरण अभियांत्रिकी में परास्‍नातक किया। पढ़ाई खत्‍म करते हुए अखिलेश यूपी वापस आये और अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़ गये। अखिलेश की शादी डिम्‍पल यादव से हुई और उनके तीन बच्‍चे हैं।

राजनीतिक करियर

पढ़ाई पूरी होने के तुरंत बाद अखिलेश ने समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन की। खास बात यह है कि सपा में शामिल होने से पहले उन्‍होंने डा. राम मनोहर लोहिया के जीवन व उनके विचारों का गहन अध्‍ययन किया। उन्‍होंने यह सब एक अच्‍छा समाजवादी बनने के लिये किया। गहन अध्‍ययन और पार्टी में लोगों के बीच अच्‍छे संपर्क बनाने के बाद वर्ष 2000 में अखिलेश ने कन्‍नौज से उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की

उसके बाद 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने लगातार जीत दर्ज कर इस सीट पर अपना कब्‍जा बनाये रखा। यही नहीं अखिलेश ने फिरोजाबाद से भी 2009 में सांसदी का चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्‍हें एक सीट छोड़नी पड़ी। इसके बाद साल 2012 में जब सपा ने यूपी चुनावों में भारी जीत दर्ज की तो वो यूपी के मुखिया बने।

अखिलेश यादव में कैसे हुआ बदलाव

देश के सबसे कम उम्र के सीएम अखिलेश यादव ने जब राजनीति की शुरुआत की तो उनका टेम्‍परामेंट इतना कूल नहीं था, जितना कि अब है। उस दौरान वो युवाओं के बीच कई बार भूल जाते थे कि वो भी एक सांसद हैं। कई बार अधिकारियों से उनकी झड़पें भी हुईं।

राजनीति के पिच के 'मिस्टर कूल'

खैर बात अगर वर्तमान की करें तो अखिलेश यादव में पहले की तुलना में अधिक शालीनता आ गई है। हमेशा मुस्‍कुराकर अपनी बात कहने वाले अखिलेश अपने संगठन में मिस्‍टर कूल के नाम से फेमस हैं।

पसंद न पसंद

अखिलेश यादव को फुटबॉल खेलना व देखना काफी पसंद है। हालांकि क्रिकेट भी वो अच्‍छा खेलते हैं, लेकिन मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान क्रिकेट मैच खेलते वक्‍त नाक पर लेदर की गेंद लगने के बाद उन्‍होंने क्रिकेट छोड़ दिया। उनका पसंदीदा खिलाड़ी रोनाल्‍डो है और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। अखिलेश जब भी सैफई जाते हैं, वहां अपने गांव के खेतों में पैदल घूमना पसंद करते हैं।

साइकिल फेवरेट सवारी

साइकिल सपा का चुनाव चिन्‍ह है और अखिलेश यादव की पसंदीदा सवारी भी। वो जब भी सैफई या किसी गांव में जाते हैं तो साइकिल पर सवार होकर निकल पड़ते हैं। कई किलोमीटर तक साइकिल की सवारी उनके लिए आम बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+