...और राजनीति के नये जैंटलमैन बन गये अखिलेश

लखनऊ। यूपी में सपा पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। उसे सरकार बनाने के लिये किसी के समर्थन की जरुरत नहीं है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही साथ अखिलेश यादव के मेहनत के चलते संभव हो सका है। जीत के बाद आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव मीडिया से रुबरू हुए। अखिलेश ने जिस तरह का बयान दिया उससे साफ जाहिर हो गया कि वह ए‍क मझे हुए गंभीर नेता है। सीधे शब्‍दों में कहें तो दूसरी पार्टियों की हार पर कोई भी टिप्‍पणी ना कर अखिलेश ने यह साबित कर दिया कि वह राजनीति के नये जैंटलमैन हैं।

आपको बताते चलें कि हार के बाद भी दूसरी पार्टियां एक दूसरे पर टिप्‍पणी करने से नहीं चूके। हार के बाद भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि राहुल का रंग भी यूपी में चुनाव जीतने में मददगार नहीं रहा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सपा और बसपा को भ्रष्‍टाचारी कहा। मगर अपने कांफ्रेस में अखिलेश ने किसी भी पार्टी पर कोई टिप्‍पणी नहीं की।

आपको बताते चलें कि अपने प्रेस वार्ता में अखिलेश ने साफ शब्‍दों में कहा कि पार्क में लगे मायावती और उनके हाथियों की मूर्तियां ना ही तोड़ी जायेंगी और ना ही हटाई जायेंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि घोषणा पत्र में जो भी बाते प्रेसित की गईं थी वह सब सच कर के दिखाई जायेंगी। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को लैपटॉप देने का वादा भी जल्‍द से जल्‍द पूरा किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+