संघ प्रमुख ने धुलवाए आदिवासी महिलाओं से पैर

Mohan Bhagwat
लखनऊ। संघ प्रमुख मोहन भागवत नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने अयोध्‍या में रामकथा के दौरान आदिवासी महिलाओं से पैर धुलवाए। उनके इस कदम का साधू-संतों ने कड़ा विरोध किया है। इस म‍ामले में जो तस्‍वीरें जारी हुई हैं उसमें यह दिखाया जा रहा है कि दो महिलाएं मिलकर मोहन भागवत के पैर धो रही हैं।

इस मामले पर विरोध बढ़ता देख आरएसएस ने अपनी सफाई पेश की है। संघ प्रवक्‍ता का कहना है कि यह आदिवासियों की परंपरा है। जिसके तहत वे अपने यहां आने वाले मेहमानों के पैर धोती हैं। जो लोग इस पर बयानबाजी कर रहे हैं उन्‍हें आदिवासियों की परंपरा के बारे में पता नहीं है। यह उनके स्‍वागत करने का अपना तरीका होता है।

जो महिलाएं इस रामकथा में मोहन भागवत के पैर धो रही हैं वे झारखंड और उड़ीसा से आई थीं। अयोध्‍या के बहुत से साधुओं ने मोहन भागवत के इस कदम का कड़ा विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+