लव ट्रैंगल के चलते जाहिदा ने कराई थी शहला की हत्या

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी जाहिदा परवेज को शहला और बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह के रिश्तों को लेकर शक था। यही नहीं जाहिदा को शक था कि ध्रुव के और भी महिलाओं से रिश्ते हैं लेकिन चूंकि वो ध्रुप को शहला के ज्यादा करीब पाती थी इसलिए आरोप है कि उसने भाड़े के हत्यारों को बुलाकर शहला का कत्ल करवा दिया। जाहिदा ने अपनी डायरी में अपने और ध्रुव के बीच के प्रेम संबंधों का भी खुलासा किया है।
एक जगह उसने लिखा है कि ध्रुव ने मुझसे तीन दिन से बात नहीं की लेकिन शहला से आधे घंटे बात की। डायरी में शहला की मौत का जश्न मनाने तक की बात दर्ज है। इस डायरी के जरिए सीबीआई इस हत्याकांड, उससे पहले के घटनाक्रम और बाद की घटनाओं को समझने में सफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications