पीएम जनता तय करती है ना कि चाटुकारों की फौज: उमा

लखीमपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने लखीमपुर की मोहम्दी, पलिया, निघासन, धौरहरा एवं श्रीनगर विधानसभाओं में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की कृषि नीति किसान बनाएंगे और उनकी जमीन छीनकर उद्योगों को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संसाधन नहीं, सुशासन की कमी है। यहां जल है, जंगल है, उपजाऊ जमीन है, लेकिन विकासोन्मुख सोच की सरकार नहीं होने से उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है।

उत्तर प्रदेश के विकास का आधार कृषि और कृषि आधारित उद्योग होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बड़ी कंपनियों से निवेश कराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसान अपनी नीतियां स्वयं तय करेगा। किसानों की खेती की जमीन छीनकर बड़ी कपंनियों को देने की सपा, बसपा और कांग्रेस की नीति समाप्त होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और अगर यहां का किसान बर्बाद हुआ, तो न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश बर्बाद हो जाएगा।

सभा में मोहम्म्दी को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए उमा ने ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनी तो मोहम्म्दी जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे राज्यों और छोटे जिलों की पक्षधर है। यह उसकी नीति और सिद्धांत में शामिल है। सपा, बसपा पर हमला करते हुए उमा भारती ने कहा कि यह पार्टियां मान कर चलती हैं कि राज्य की जनता उनकी गुलाम है और वह उन्हें ही वोट करेगी।

उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जिस तरह भीमसेन ने जरासंध की दोनों जांघों को उखाड़कर दो दिशाओं में फेंक दिया था, उसी तरह आप इन दोनों दलों को प्रदेश की राजनीति से उखाड़ कर दो दिशाओं में फेंक दीजिए। कांग्रेस के स्वामी भक्त नेताओं को उमा ने सलाह दी कि वे यह जान लें कि देश का प्रधानमंत्री जनता तय करती है, न कि चाटुकार नेताओं की फौज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+