यूपी बदलने को आगामी दस चुनावों तक मेहनत करुंगा: राहुल

बिजनौर। कांग्रेस महासचिव और यूपी में खोई पहचान वापस लाने की कसम खा चुके राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपी को बदलने के लिये मुझे आगामी दस चुनावों तक मेहनत करनी पड़े तो मैं करुंगा। राहुल ने यह बात यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के दौरान बिजनौर के बढ़ापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा। राहुल ने कहा कि अब मैं यूपी की तस्‍वीर पूरी तरह बदल कर ही दम लूंगा।

कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अंसारी के लिए समर्थन की अपील करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाकर उनकी तकलीफों को बांटा है। बुन्देलखंड के बुनकरों की खराब स्थिति को देखकर उन्हें प्रधानमंत्री से विशेष राहत पैकेज दिलाया है। राहुल ने कहा कि अन्य नेताओं की भांति वे कोरे वादे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं।

मालूम हो कि यूपी का महासंग्राम अंतिम दौर में हैं। अंतिम चरण का मतदान 3 मार्च को समाप्‍त हो जायेगा। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार थमने तक अपना प्रचार का बिगुल तेज कर दिया है। अंतिम चरण होने के कारण राजनीतिक दलों में जबरदस्‍त घमासान देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+