सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू
नई दिल्ली। देश भर की सबसे बड़ी परीक्षा यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि दसवीं की परीक्षा के लिए इस बार कुल 11 लाख 80 हजार 81 परीक्षार्थी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 8 लाख 15 हजार 537 परीक्षार्थी हैं। दिल्ली में दसवीं की परीक्षा में पब्लिक स्कूलों के 3 लाख 46 हजार 645 परीक्षार्थी हैं।
जबकि सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1 लाख 50 हजार 609 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा के लिए देशभर में कुल 2894 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 2,704 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेंगी।
जबकि बारहवीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड की दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। जबकि दसवीं की स्कूल बेस्ड परीक्षाएं स्कूलों द्वारा निर्धारित समय में होंगी। क्लिक करें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम













Click it and Unblock the Notifications