बच्चों को चाचा को सौंप सकती है नॉर्वे सरकार

गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित नॉर्वे दूतावास के नजदीक धरने पर भारतीय दंपति सागरिका और अनुरूप के बच्चों अभिज्ञान और ऐश्वर्या के ग्रैंड पैरेंट्स, परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए हैं। मंगलवार को इन लोगों के लिए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, सीपीआई (एम) की सांसद बृंदा करात और सीपीआई नेता ए राजा भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। नेताओं ने परिवार के सदस्यों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कहा कि वे इस मामले को 12 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान संसद में उठाएंगे।
बच्चों के दादा मनतोष चक्रवर्ती ने कहा कि हम हमारे बच्चों को घर वापस लाना चाहते हैं। यही एकमात्र हमारी मांग है। उनका वीजा 8 मार्च को खत्म हो रहा है। उन्हें इसके पहले वापस लाना चाहिए। हमारी मांग है कि नार्वे सरकार को इस प्रक्रिया में देर नहीं करनी चाहिए और हमारे बच्चों को जल्द वापस भेज देना चाहिए। पिछले आठ महीनों से तीन वर्षीय अभिज्ञान और एक वर्षीय ऐश्वर्या नार्वे सरकार की निगरानी में रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications