यमन के नये राष्‍ट्रपति के स्‍वागत में बीछी 26 लाशें

blast
साना। अभी यमन के राष्‍ट्रपति सत्‍ता की बागडोर भी ठीक से नहीं संभाल पाये थे क‍ि आतंकियों ने आत्‍मघाती हमला करके विद्रोह का ऐलान कर दिया। तीन दशक बाद हुई सत्‍ता परिवर्तन का पहला ही दिन हिंसा से भरा रहा। अब्‍दुराबुह मंसूर हदी के शपथ लेने के कुछ देर बाद ही देश के दक्षिणी हिस्‍से में राष्‍ट्रपति कार्यलय के पास जोरदार विस्‍फोट किया गया जिसमें 26 लोग मारे गये। सभी मरने वाले सुरक्षाकर्मी है।

सुरक्षा अधिकारी हमले की आशंका अलकायदा पर जता रहे है। मारे गये सुरक्षाकर्मियों में अधिकतर रिपब्लिकन गार्ड से है जिसके मुखिया सालेह के बेटे अहमद थे। यह हमला शनिवार को मुकाला स्थित राष्‍ट्रपति भवन के दरवाजे के पास जाकर एक ट्रक में विस्‍फोट किया। जिसमें 26 सैनिकों की जान चली गयी।

इस खूनखराबे के बीच राष्‍ट्रपति अब्‍दराबुह मंसूर ने शनिवार को शपथ ली। सालेह के साथ किए गए सत्ता संबंधी हस्तांतरण समझौते के तहत उपराष्ट्रपति हदी को नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्हें इस सप्ताह हुए चुनावों में 60 फीसदी से अधिक मत मिले। हदी ने राष्ट्रपति पद सेभालने के बाद कहा था कि वह अलकायदा के सामने नहीं झुकेंगे, शायद इसको लेकर चेतावनी देने के लिए अलकायदा ने विस्‍फोट किया होगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+