आगरा में राजबब्बर के दिखे कड़े तेवर, माया पर साधा निशाना

आगरा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेता एवं सांसद राजबब्बर कड़े तेवरों में दिखे। उन्होंने सभाओं में मुख्यमंत्री मायावती पर जमकर वार किए। आगरा की चुनावी सभाओं में एनआरएचएम घोटाले से लेकर मूर्तियों में लगाए गए पैसे को उन्होंने जनता के धन की बर्बादी बताया। उन्होंने मूर्तियों में लटके पर्स को माया के धन प्रेम की झलक बताया।

सांसद राजबब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर कांग्रेस ही ले जा सकती है। उन्होंने बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने पर ही प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। राजबब्बर ने कहा कि लोग विकास के मुद्दे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को वोट करेंगे। सभा में बसपा और सपा सरकार पर वार करते हुए उन्होंने जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल बसपा की सरकार रही,तब उन्हें भ्रष्ट मंत्री दिखाई नहीं दिए, चुनाव के वक्त मायावती को 23 मंत्री भ्रष्ट दिखाई दे गए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों की दवाओं के लिए भेजे गए पैसे को भी हजम कर लिया। विकास की दौड़ मे पिछड़े यूपी की हालत सिर्फ कांग्रेस ही सुधार सकती है। अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा ने सिर्फ जनता की खून-पसीने की कमाई को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा,सपा दोनों दल अवसरवादी राजनीति करते हैं,इनके नेता चुनाव के वक्त जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि उनका हित कांग्रेस के साथ ही सुरक्षित है,इसलिए सभी लोग कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के मिशन को पूरा करें। इस मौके पर आगरा कैंट के कांग्रेस पर्यवेक्षक होशियारी लाल शर्मा भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+