भाजपा में सीएम के तीन-तीन दावेदार

बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, उपाध्यक्ष कलराज मिश्र और महोबा के चरखारी से चुनाव लड़ रहीं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम लिया था। हांलाकि बाद में राजनाथ सिंह ने बाद में अपने को इस पद से अलग कर लिया।
गडकरी ने चरखारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उमा भारती के नेतृत्व में राज्य का विकास होगा और वह मुख्यमंत्री बनाई जाएगी। उन्होंने कहा था कि उमा भारती को केवल चरखारी के ही विकास की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। मध्य प्रदेश की तरह वह उत्तर प्रदेश का भी विकास करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications