बुंदेलखंड को पैकेज नहीं विकास देगी भाजपा: गडकरी

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी की वरिष्ठ नेता व भाजपा लाओ, प्रदेश बचाओ की संयोजक उमा भारती पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व को मिल रहे अपार समर्थन से राज्य की तस्वीर बदलेगी। उमा बुंदेलखंड को विशेष पैकेज नहीं देंगी बल्कि विकास करके दिखाएंगी। प्राकृतिक संपदा से संपन्न इस क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। गडकरी आज उमा भारती के विधानसभा चरखारी के कुलपहाड़ में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र और क्षेत्र की उम्मीदवार उमा भारती ने सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस पर बरसते हुए गडकरी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से लेकर अब राहुल गांधी सभी गरीबी हटाओ का नारा देते रहेए लेकिन क्या गरीबी दूर हो गई। गरीबी नहीं हटी। उत्तर प्रदेश में पिछले बाइस सालों से पहले चालीस साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इस राज्य की तस्वीर नहीं बदली। इसलिए कांग्रेस का पंजा केवल आपकी जेब काट रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली लूट रही है और माया सरकार लखनऊ लूट रही है। कांग्रेस सपा और बसपा के नेताओं की गरीबी दूर हुई है। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की एक ही इच्छा है कि कैसे उनका बेटा अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने। सपा पिता पुत्र की पार्टी है। कांग्रेस मां (सोनिया गांधी), बेटा (राहुल गांधी) की पार्टी है। बसपा को उन्होंने माया की होलसेल दुकान बताया।

गडकरी ने कहा कि मन में समाज के प्रति संवेदनशीलता हो तो समाज की तस्वीर बदल सकती है। बुंदेलखंड के स्वर्णिम इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह धरती वीरों की रही है। लेकिन आज यहां की जनता मंहगाई और पिछड़ेपन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विरासत महान है। नदिंयां हैं। प्राकृतिक संसाधन हैं फिर भी गरीबी और मंहगाई से त्रस्त है। उन्होंने भरोसा जताया कि उमा के नेतृत्व में इस क्षेत्र की तस्वीर को बदलेगी। उमा के मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए उन्होंने बधाई दी।

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही रामराज्य स्थापित कर सकती है। इस मौके पर अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में उमा भारती ने क्षेत्र के लोगों से यह भावनात्मक अपील की कि वह इस क्षेत्र के लिए तुलसी का पेड़ हैं जिसमें सभी लोगों को जल डालना चाहिए भले ही वह कांग्रेस सपा या बसपा के हों। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए दिए गए विशेष पैकेज की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि यह पैकेज है कहां। इस मद की रकम कहां खर्च हुई है। राहुल कहते हैं कि पैकेज दे दिया गया है और माया कहती हैं कि हमने उसे खर्च कर दिया है।

इसके बावजूद न अस्पताल हैं और न स्कूल। न कोई विकास। इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाओं का भी उन्होंने जिक्र किया। पिछड़े वर्ग के आरक्षण कोटे में से मुसलमानों के लिए आरक्षण पर चेतवानी देते हुए उन्होंने आगाह किया कि राम मंदिर के लिए अगर वह अयोध्या घेर सकती हैं तो पिछड़े वर्ग के आरक्षण को बनाए रखने के लिए संसद को भी घेर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है न कि जात-पात और धर्म की।

कांग्रेस को कोसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले धर्म के नाम पर देश बांटा और अब मुसलनमानों को आरक्षण देकर फिर देश बांटने की साजिश की जा रही है जिसे वह सफल नहीं होने देंगी। इस अवसर पर सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर है। चार चरणों के मतदान के बाद साफ लग रहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसए सपा और बसपा ने केवल लूटने का काम किया है। कलराज मिश्र ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ा है। यह मत परिवर्तन के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+