नेताओं के बीच दिल्ली में प्यार, लखनऊ में तकरार: राजनाथ
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह समय भ्रष्टाचारियों और आपराधिक छवि वाले नेताओं से हिसाब चुकता करने का है। बेशर्म भ्रष्टाचारी जनता से पांच साल मांगने आ रहे हैं। ऐसे में बिल्कुल सचेत रहने की जरूरत है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से नजरें छिपाकर कोई भी मंत्री करोड़ों का घपला नहीं कर सकता। सपा सरकार गरीबों के हिस्से का गेहूं हजम कर गई थी तो बसपा सरकार ने गरीबों की सेहत को मिले पैसों में से हजारों करोड़ का घपला कर डाला।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है, महंगाई साथ लाई है। मनमोहन सिंह दिल्ली में सपा-बसपा के सहयोग से सरकार चला रहे हैं और यूपी में राहुल गांधी सपा-बसपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र में अटल की सरकार थी तो महंगाई पूरी तरह काबू में थी। कारगिल की जंग और पोखरण परीक्षण से प्रतिबंध लगने के बाद भी भाजपा ने मंहगाई नहीं बढ़ने दी।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कि व्यापारियों का दुर्घटना बीमा दस लाख, सिटीजन चार्टर, 65 से अधिक उम्र वालों की पेंशन वृद्धि के फैसले लिए जाएंगे। कोश्यारी ने कहा कि यूपी में मायावती का संध्याकाल है। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को जिताने की अपील की। इस मौके पर मेयर दमयंती गोयल, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, वासुदेव देवरानी, पूर्व मेयर दिनेशचंद्र गर्ग, राजीव अग्रवाल, पवन गोयल, चंद्रमोहन शर्मा, सुनील शर्मा, सौरभ जायसवाल, विमला रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, देशराज देशी, डा. आरके पोद्दार, केएन डंगवाल, फूलचंद्र बिरला आदि मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications