मैंने तो जिंदगी का हर लम्हा प्रियंका के नाम लिख दिया: राबर्ट वाड्रा
इस दौरान यह सवाल भी उठा कि प्रियंका गांधी समेत उनके पति राबर्ट वाड्रा भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं जिसका खंडन बाद में प्रियंका और राबर्ट वाड्रा ने किया था। लेकिन बातें यूं तो थमती नहीं हैं इसलिए राबर्ट वाड्रा ने खुलकर मीडिया से बात की इस विषय पर।
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए राबर्ट ने अपने जीवन के अहम पहलूओं से जुड़े सवालों के जवाब दिये। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी राजनीति में आने की अभी कोई इच्छा नहीं है। रही बात प्रियंका की तो यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वो क्या करना चाहती हैं। अगर वो राजनीति में आना चाहती हैं तो बेशक जायें मेरी तरफ से कोई मनाही नहीं है। रॉबर्ट का कहना है कि उनमें काफी सामर्थ्र्य है और उन्हें देशवासियों की सेवा करनी है लेकिन यह प्रियंका पर ही निर्भर है कि वे क्या चाहती हैं और कब चाहती हैं?
अपने बारे में वाड्रा ने कहा कि मैं तो एक बिजनेसमैन हूं, बिजनेस करना चाहता हूं अभी मेरे पास समय नहीं है लेकिन मैं अपनी पत्नी और पत्नी के परिवार के साथ हमेशा हूं। इसलिए मैं चुनावी प्रचार में शामिल हुआ। प्रियंका गांधी के नाम तो मैंने अपनी जिंदगी का हर लम्हा लिख दिया है इसलिए उनकी हर बात का और उनके हर फैसले का सम्मान करना मेरा फर्ज है।













Click it and Unblock the Notifications