अमेरिकी संसद पर मानव बम की साजिश नाकाम

29 वर्षीय अमीन अल खलीफी को शुक्रवार को कैपिटल हिल की कार पार्किग से गिरफ्तार किया गया। इसकी दूरी अमेरिकी संसद भवल से महज सौ मीटर की दूरी पर ही स्थित है। एफबीआई के अडरकवर एजेंट कई महीनों से उस पर जनर रखे हुए थे। उसको रंगो हाथ दबोचने के लिए उन्होनें पहले से ही कार पार्किंग में मोर्चा संभाल रखा था।
अमेरिकी अटॉर्नी नील मैकब्राइड ने कहा कि खलीफी पर अदालत में आरोप लगाया गया है कि वह कैपिटल हिल इमारत में खुद को उड़ाना चाहता था। वह अल कायदा के लिए काम करता है और उसने खुद ही इस हमले की साजिश रची थी। खलीफी 16 साल की उम्र से ही अमेरिका आ गया था और पिछले कई साल से वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया इलाके में अवैध रूप से रह रहा था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications