बैंगलूरू से इलाज कराकर रालेगण लौटे अन्ना

अन्ना हजारे के करीबी सहयागी अनिल शर्मा ने बताया कि अन्ना शनिवार को रालेगढ़ लौट आए है। वह बैंगलोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने गये थे। इस दौरान अन्ना के सबसे करीबी माने जाने वाले अरविंद केजरीवाल भी अन्ना के साथ की गये थे। अन्ना को वहां से काफी राहत मिली है।
टीम अन्ना के कोर कमेटी की सदस्या किरण बेदी ने अन्ना हजारे को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से छुट्टी मिलने पर खासा प्रसन्नता प्रकट की। उन्होनें अपने ब्लाग पर लिख की अन्ना अब पूरी तरह से सही है उनको छुट्टी मिल गयी है। उनका रक्तचाप स्थिर है। गौरतलब है कि 74 वर्षीय अन्ना हजारे सशक्त लोकपाल विधेयक के लिए अभियान चला रहे थे, और कुछ समय से वे विमार चल रहे थे। गुडगांव के मेदांता अस्पताल में जांच कराने के बाद अन्ना 30 जनवरी को बैंगलोर के प्राकृतिक अस्पताल में भर्ती हुए।












Click it and Unblock the Notifications