राहुल और मेरा कोई मुकाबला नहीं: अखिलेश यादव
इसलिए लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि यह जंग अखिलेश बनाम राहुल है। जिसके बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने न्यूज चैनल आज तक से कहा कि मेरा मकसद यूपी में सपा को लाना औऱ प्रदेश का विकास करना है। मेरे और राहुल गांधी की तुलना करना जल्दबाजी होगी या यूं कहें कि मेरा उनका कोई मुकाबला नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि वो कथनी नहीं करनी पर भरोसा रखते हैं। इसलिए विदेश में पढ़ने के बाद भी मुझे देश की जमीनी हकीकत पता है। मुझे पता है कि हमारा पेट भरने वाला अन्नदाता यानी कि किसान आज भी रात में आधे पेट या भूखा सोता है।
मेरा मकसद केवल प्रदेश में खुशहाली लाना है। सीएम की कुर्सी और सत्ता का मुझे लोभ नहीं है। राहुल गांधी अपना काम कर रहे हैं मैं अपना। यह तो चुनावी नतीजे बतायेंगे कि लोगों को किसकी बात समझ में आती है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन के सवाल को टालते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तो हमें लगता है कि हम पूरे बहुमत में आने वाले हैं, ऐसे में जब बहुमत होगा तो समर्थन देने का सवाल ही नहीं होता। लेकिन अगर स्थिति आयी तो देखा जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications