6 देशों में तेल सप्लाई रोक कर ईरान ने जताया गुस्सा
आपको बता दें कि दिल्ली, जॉर्जिया और बैंकॉक में हुई आतंकी हमलों के बाद इजरायल ने ईरान पर संगीन आरोप लगाए हैं, उसने कहा कि इन हमलों में ईरान का हाथ है जिसे ईरान ने सिरे से नकार दिया है। अपने गुस्से का इजहार उसने यूरोपीय संघ के छह देशों की तेल पाइपलाइन रोक कर किया। जिसके चलते फ्रांस, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, नीदरलैंड्स पर खासा प्रभाव पड़ने के आसार है।
जिसके बाद यूरोपीय यूनियन ने फैसला किया है कि ईरान के मंसूबे ठीक नहीं है इसलिए उसने भी फैसला कर लिया है कि एक जुलाई से उसका कोई भी सदस्य देश ईरान से तेल नहीं खरीदेगा। यूरोपीय यूनियन का कहना है कि ईरान परमाणु बम बनाकर दहशत पैदा करना चाहता है।
यहां आपको बता दें कि यूरोपिय यूनियन में 27 देश शामिल हैं। ईरान के इस कदम से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम एक डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया जिसके चलते आने वाले दिनों में मुसीबत बढ़ सकती है।













Click it and Unblock the Notifications